शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, 130 छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान, कायमगंज में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से लेकर बी.ए. तक की कुल 130 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर एक से बढ़कर एक आकर्षक और सुंदर मेहंदी की कलाकृतियां उकेरीं।

Ad image

प्रतियोगिता को दो वर्गों (जूनियर व सीनियर) में विभाजित किया गया था। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक और सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य निर्णायक विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल रहीं।

प्रतियोगिता के परिणाम:

  1. सीनियर वर्ग:
  2. प्रथम स्थान: उमा (माता जीजाबाई हाउस)
  3. द्वितीय स्थान: आन्या (रानी लक्ष्मीबाई हाउस)
  4. तृतीय स्थान: सोनी
  5. जूनियर वर्ग:
  6. प्रथम स्थान: नैन्सी (रानी लक्ष्मीबाई हाउस)
  7. द्वितीय स्थान: गीता (जीजाबाई हाउस)
  8. तृतीय स्थान: सौम्या (रानी लक्ष्मीबाई हाउस)

विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने विजयी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए और उनकी लगन व परिश्रम की सराहना करते हुए हमेशा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति सजग और सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए।

प्रधानाचार्य सुतीक्षण कुमार ने भी सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी और कहा कि छात्राएं इसी निष्ठा के साथ विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करती रहें। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *