वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में शौक सभा आयोजित
=हमें अति खेद है=संतोष कुमार
एटा,
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के सम्मानित सदस्य सीनियर एडवोकेट योगेन्द्र पाल सिंह लोधी का आज प्रातः निधन हो गया है। उनकी उम्र लगभग 90 वर्ष होगी। उन्होंने अपने अधिवक्ता व्यवसाय को अपने पुत्र जितेन्द्र कुमार वर्मा एडवोकेट जिला शासकीय अधिवक्ता रेवेन्यू को अपना पूरा आशीर्वाद और व्यवसाय सौंप कर गए हैं। उनके निधन पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा में शौक सभा आयोजित कर बाबूजी की आत्मा को शांति प्रदान करें हेतु दो मिनट का मौन रखा गया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें बाबूजी के निधन से काफी दुःख हुआ है। भगवान बाबूजी की आत्मा को शांति प्रदान करें।
शौक सभा में उपस्थित अधिवक्ता पुण्यशील पाण्डेय, प्रदीप भरद्वाज, राधा रमन वैष्णेय,राजवीर सिंह, रामऔतार यादव, बृजेन्द्र पाल सिंह,नीरज कुमार, अजीत कुमार, रणवीर सिंह,राजपाल सिंह, चौब सिंह धनगर, सरिता कुमारी,देवेन्द्र कुमार लोधी, शीलेंद्र कुमार वर्मा, कृष्ण प्रताप सिंह, अभिषेक पाराशर, अभिषेक शर्मा, आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
