कायमगंज/फर्रुखाबाद ।
श्री बालाजी महाराज की असीम अनुकंपा एवं पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से ‘श्री बालाजी दीवाने परिवार’ द्वारा आयोजित 51वां मासिक संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बालाजी के दीवाने परिवार के पीयूष अग्रवाल एवं प्रियंका अग्रवाल ने बाबा के विग्रह का विधि-विधान से पूजन-अर्चन, माल्यार्पण एवं पावन ज्योति प्रज्वलित कर किया। बालकृष्ण श्रीवास्तव, अनार सिंह, अनिल कुमार एवं विमल द्वारा कई दिनों के अथक परिश्रम से बाबा के दरबार को अत्यंत नयनाभिराम व भव्य रूप में सजाया गया था, जबकि संपूर्ण विद्युत सज्जा की व्यवस्था हर्षित अग्रवाल ने संभाली। दरबार का अलौकिक स्वरूप देखकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात् मेहंदीपुर धाम ही उतर आया हो। आयोजन को सफल बनाने में सिया शर्मा, मनोज कौशल एवं रुचि का विशेष सहयोग रहा।

इसके उपरांत प्रियंका अग्रवाल ने मधुर स्वर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत कर समूचे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। पाठ के मध्य भजनों की मनमोहक श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें मनोज कौशल ने श्री राधारानी के भजनों से श्रोताओं को भावविभोर किया, वहीं सिया शर्मा व रुचि ने पावन नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में माता रानी के मधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि दुबे ने भी सुंदरकांड पाठ व भजनों का भरपूर आनंद लिया। पाठ के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा एवं महाआरती संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर पारंपरिक गरबा व डांडिया नृत्य कर खूब आनंद उठाया। अंत में सूक्ष्म जलपान एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, एआरपी अनुराग पाठक, पीयूष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, संजय बंसल, शंभूशरण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, ज्योति श्याम गौड़, जसविंदर सिंह, राजीव गुप्ता, नीरज अग्रवाल, शिरीष गुप्ता, मृदुल अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, विजय गुप्ता, विजय विक्रम सिंह यादव, शैलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, पवन कौशल, मंगलम शुक्ला, अनार सिंह, विमल, ऋषभ आदि उपस्थित रहे। वहीं मातृशक्ति से प्रियंका अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, सीमा गुप्ता, सिया शर्मा, रुचि, प्रिया अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शुभी अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल, रश्मि दुबे, हेमा अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, विशाखा अग्रवाल, पूनम गुप्ता, शिखा अग्रवाल, नीलम गुप्ता, पिंकी गुप्ता, रितु गुप्ता, रश्मि कौशल, रुक्मणी गंगवार, बीना अग्रवाल, महक अग्रवाल, अनु अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, किरण गुप्ता, मान्या अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
