श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सीपी ग्राउंड में रामलीला मंचन शुरू, भावविभोर हुए दर्शक |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में सीपी ग्राउंड परिसर में आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ विधिवत पूजन व आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, संजय बंसल, बालाजी दीवाने परिवार से पीयूष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, पीयूष गंगवार, संजीव शाक्य सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी के पूजन व आरती के साथ की गई।

इसके उपरांत श्री रामायण जी एवं मथुरा-वृंदावन से पधारे व्यास गद्दी पर विराजमान कथा व्यास महाराज जी का तिलक-अर्चन कर मंचन की शुरुआत कराई गई।

जीवंत अभिनय ने बांधा समां

मंचन के दौरान कलाकारों ने सीता हरण, प्रभु श्री राम और भक्त हनुमान का भावपूर्ण मिलन, सुग्रीव से मित्रता, बाली वध तथा सोने की लंका दहन के प्रसंगों का अत्यंत प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे और पूरा परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

तैयारियों पर रहा जोर

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। इसके साथ ही कमेटी के पदाधिकारियों ने आगामी विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर आयोजित होने वाले भव्य मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा रणनीति को लेकर भी मंथन किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, संजय बंसल, अभिषेक अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अमित सेठ, पीयूष गंगवार, संजीव शाक्य, दीपक राज अरोड़ा, रसिक अग्रवाल, सोनू गुप्ता, रोहित अग्रवाल, चिन्मय अग्रवाल, डॉ. संतोष गौड़ सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *