रहस्यमय हालात में नाले में मिला लापता मजदूर का शव, सुबह-सुबह फैली सनसनी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम घसिया चिलौली निवासी एक मजदूर का शव थाने के पास स्थित नाले में मिलने से रविवार सुबह पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि उनके 40 वर्षीय बड़े भाई प्रदीप कुमार, कस्बे के ही सत्यनारायण अग्रवाल के तंबाकू गोदाम में मजदूरी का काम करते थे। वह बीते दिन बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजनों के अनुसार, उनका अक्सर कहीं चले जाने और अगले दिन वापस लौट आने का रूटीन था, जिसके चलते परिवार ने शुरुआत में ज्यादा ध्यान नहीं दिया। हालांकि, वह शराब पीने के काफी शौकीन थे।

रविवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने परिजनों को नाले में प्रदीप का शव मिलने की सूचना दी। खबर मिलते ही पत्नी रंजना, दोनों पुत्रियों (रंजना और साक्षी), मां मुन्नी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन भाइयों (प्रदीप कुमार, प्रदीप और अमित) में सबसे बड़े थे, जबकि उनकी दो बहनें (बबली और वंदना) हैं।

सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज इमरान फरीद मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *