10 बीघा जमीन के विवाद में दादी सास ने लोहे की मूसली से की पोते की पत्नी की हत्या
जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा
हसनपुर (अमरोहा)। अमरोहा जनपद की हसनपुर सर्किल में आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बुखारीपुर में घर में रसोई का काम कर रही पोत बहू (पाेते की पत्) पायल गिरि की ददिया सास क्रांति ने सिर पर लोहे की मूसली से वार कर हत्या कर दी गई।
वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज खंगाली तो घटना का राजफाश हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार दोपहर पायल घर की रसोई में काम कर रही थी। उसकी वृद्धा दादी सास क्रांति पीछे से पहुंची और कपड़े से उसका मुंह दबाकर उसे बेहोश कर दिया।
इसके बाद लोहे की मूसली से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।
दीपक की शादी करीब एक वर्ष पहले सैदनगली क्षेत्र के गांव कुआडाली निवासी सतपाल की बेटी पायल के साथ हुई थी। दीपक की 27 सितंबर को जहर खाने से उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। पायल ने करीब दो माह की बेटी को पीछे छोड़ा है।
दीपक के दादा उमराव गिरी ने अपने बेटे राकेश की मृत्यु के बाद करीब 15 बीघा भूमि दीपक के नाम कर दी थी। उमराव गिरी की दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी।
शादी के कुछ समय बाद दीपक ने पांच बीघा भूमि बेच दी थी। उसकी मृत्यु के बाद शेष दस बीघा भूमि पायल के नाम आने की बात बताई जा रही है। इसी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।
आदमपुर के बुखारीपुर गांव में दादिया सास क्रांति के द्वारा पोत बहू पायल गिरि की लोहे की मुसली से वार कर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही हूं।
