बुजुर्ग पिता की जमीन और पेंशन पर कब्जे का आरोप, छोटे बेटे ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रानू खेड़ा में पुश्तैनी जमीन और बुजुर्ग पिता की पेंशन को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित घनश्याम सिंह ने अपने बड़े भाई संजय कुमार पर पिता की संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

मामले को लेकर सामाजिक संगठन जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, घनश्याम सिंह पुत्र जदुनाथ सिंह निवासी ग्राम रानू खेड़ा, थाना कमालगंज ने आरोप लगाया है कि उनके पिता के नाम करीब 10 बीघा खेती योग्य जमीन है, जिसे बड़े भाई संजय कुमार अपने नाम बैनामा कराने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि परिवार की देखभाल और खेती का पूरा लाभ भी बड़े भाई ही उठा रहे हैं, जबकि घनश्याम सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने को मजबूर हैं।

पीड़ित ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही हैं और आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। आरोप है कि पिता की पेंशन का उपयोग भी बड़े भाई द्वारा किया जा रहा है।

जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्रा और महासचिव धनंजय लाल श्रीवास्तव के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि कोई अवैध बैनामा या वसीयत कराई गई हो तो उसे निरस्त किया जाए। साथ ही पीड़ित को उसके हिस्से की जमीन दिलाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *