राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीय आईटीआई में सरदार वल्लभभाई पटेल को किया गया नमन, युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के लिए ₹1,725 करोड़ की योजना का हुआ शुभारंभ

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीय आईटीआई में सरदार वल्लभभाई पटेल को किया गया नमन, युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के लिए ₹1,725 करोड़ की योजना का हुआ शुभारंभ

—————————————–

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ, संस्थान में हुआ सजीव प्रसारण*

——————————————

*अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की ली शपथ*

एटा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), एटा में लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उनके जीवन, व्यक्तित्व तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ₹1,725 करोड़ की लागत से संचालित होने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एटा में प्रातः 10:30 बजे से सजीव प्रसारण किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य, अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं उपायुक्त, जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन केंद्र, एटा ने सजीव प्रसारण में सहभागिता करते हुए योजना के उद्देश्यों तथा युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के लिए उपलब्ध होने वाले अवसरों की जानकारी प्राप्त की।

संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद आसिफ ने अपने संबोधन में कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की रियासतों का एकीकरण कर आधुनिक भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ प्रदेश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने तथा उनके लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे युवाओं को अपनी क्षमता एवं हुनर को निखारने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एटा के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थियों सहित जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन केंद्र, एटा के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, एटा के प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद आसिफ ने दी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *