मेडिकल कॉलेज एटा में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मरीजों को फल वितरित

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

मेडिकल कॉलेज एटा में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मरीजों को फल वितरित

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को वीरांगना अबन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एटा के हॉस्पीटल परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर चिकित्सालय परिसर में जिलाधिकारी महोदया सुश्री एम.अरुनमोली जी द्वारा भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एटा डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोनू यादव, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सक तथा चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं सेवा भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं मानवीय सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *