फर्रुखाबाद में
कमालगंज/फर्रुखाबाद/
गंगा में कूदी 15 वर्षीय छात्रा का शव पांचवें दिन गुरुवार शाम करीब तीन बजे बरगदिया घाट के पास मिला। वह शनिवार को घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी। छात्रा ने शनिवार शाम करीब 6:30 बजे पांचाल घाट पर पुरानी घंटियों के पास गंगा में छलांग लगा दी थी। इसके बाद पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। उसका शव घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर मिला।छात्रा कमालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपनी मां और बहन के साथ थाना कादरी गेट क्षेत्र में रहती थी और कक्षा 10 में पढ़ती थी। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। शाम को पांचाल घाट पर नाविकों ने उसे गंगा में छलांग लगाते देखा और इसकी सूचना पांचाल घाट चौकी प्रभारी को दी।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिकेश कुमार ने बताया कि छात्रा का शव बरगदिया घाट के पास मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
