मैनपुरी पुलिस में बड़े फेरबदल, कई निरीक्षक किए गए स्थानांतरित

2 Min Read

मैनपुरी पुलिस में बड़े फेरबदल, कई निरीक्षक किए गए स्थानांतरित

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के आदेशानुसार जिले के पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। तात्कालिक प्रभाव से कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियों के लिए स्थानांतरित किया गया है।

इस स्थानांतरण के तहत प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

1. श्री महाराज सिंह भाटी, प्रभारी निरीक्षक थाना करहल से थाना भोगांव के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए।

2. श्री प्रदीप कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक थाना भोगांव से थाना करहल के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए।

3. श्री अमित कुमार बेनीवाल, पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा के प्रभारी निरीक्षक बने।

4. श्री विजय कुमार, पुलिस लाइन से रिट सेल के प्रभारी निरीक्षक बने।

5. श्री कमला शंकर, पुलिस लाइन से अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक बने।

6. श्री रामराज यादव, पुलिस लाइन से थाना भोगांव में निरीक्षक अपराध पद पर तैनात किए गए।

7. श्री साहब सिंह, अपराध शाखा से थाना कोतवाली में निरीक्षक अपराध बनाए गए।

8. श्री कृष्ण, थाना बेवर से थाना कुर्रा में निरीक्षक अपराध पद पर नियुक्त।

9. श्री ऊदल सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना किशनी से थाना किशनी में निरीक्षक अपराध बने।

10. श्री मोहर सिंह, प्रभारी निरीक्षक रिट सेल से थाना दन्नाहार में निरीक्षक अपराध बनाए गए।

11. श्री विकास कुमार, प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा से थाना कुरावली में निरीक्षक अपराध पद पर तैनात।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा है कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वाह ईमानदारी और अनुशासन के साथ करें और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी भूमिका निभाएं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *