नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,बहुरंगी हस्तशिल्प अग्रसेन सावन मेला का भव्य शुभारंभ

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,बहुरंगी हस्तशिल्प अग्रसेन सावन मेला का भव्य शुभारंभ

अनन्त ऑटोमोबाइल ने बाइक बाजार लगाकर ग्राहको को किया आकर्षित, इलेक्ट्रीक स्कूटी की बिक्री पर तीन हजार की छूट

हस्तशिल्प मेला से स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन रही हैं महिलाएं – वाणी जैन

हस्तशिल्प और हुनर का संगम बना अग्रसेन सावन मेला,अस्सी स्टालों पर दिखी महिला उद्यमिता की झलक

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- श्री काशी अग्रवाल समाज एवं श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा नारी शक्ति उद्यमिता उत्थान के निमित्त हस्तशिल्प बहुरंगी भव्य अग्रसेन सावन मेला का शुभारंभ कबीर चौरा रोड स्थित सरोजा पैलेस में मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) की पत्नी वाणी जैन ने किया | इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है उनके द्वारा इस तरह के आयोजन से वे आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन रही है | समाज के पदाधिकारी संतोष अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया | मेला का संयोजन कर रही अर्चना अग्रवाल ने बताया कि इस वृहद मेले में विभिन्न राज्यों की महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों के लगभग अस्सी स्टाल लगाया गया है जिसमें बनारसी साड़ियों, सूट सहित मऊ की चूड़ियाँ,कलकत्ता के कलात्मक सूती कपड़े,काशी के खान पान के उत्पाद,ब्रांडेड एवं लाइट वेट फैंसी ज्वेलरी,रक्षा बंधन एवं जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए हैंडमेड राखियाँ,भगवान के रेशमी कढ़ाई युक्त वस्त्र एवं सजावट के सामान, खिलौने,बुटीक,मेहंदी एवं मेकअप के सामान व आयुर्वेद को बढ़ावा देने हेतु आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयों के भी स्टाल लगे है | इसमें पांच चैरिटी स्टाल है उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में रीति रिवाज,खानपान,तीज त्यौहार,गीत संगीत और पारम्परिक पहनावा का रंगीन मिश्रण होता है | इन सभी संस्कृतियों का संगम इस अग्रसेन सावन मेला में देखने को मिल रहा है |

अनन्त ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर अर्चित कुमार ने मेले मे ग्राहकों की सुविधा का ध्यान मे रखते हुए इलेक्ट्रीक स्कूटी बाइक बाजार लगाकर ग्राहको को किया आकर्षित | उक्त अवसर पर अर्चित कुमार ने ग्राहकों से अनुरोध किया हमारे अनन्त ऑटोमोबाइल पर एक बार जरूर आये और सेवा का मौका दे उन्होंने कहा की हमारे यहां इलेक्ट्रीक स्कूटी की खरीद पर ग्राहकों को तीन हजार की छूट दी जा रहीं है |

बनारस के इस सबसे बड़े मेले में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से अग्रवाल समाज विभिन्न व्यापारीक संस्थानों को संगठित कर मेले के रूप में एक मंच प्रदान किया है जिससे समाज की महिलाओं के हुनर एवं उनके बनाये हुए उत्पाद को प्रदर्शित किया जा सके | मेला रात आठ बजे तक रहेगा |

इस अवसर पर शशि बाला शाह,बृज कमल दास अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल, मालिनी चौधरी,रीता प्रकाश,रचना अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,अविनाश अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ||

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *