फर्रुखाबाद न्यूज़:- नगर पालिका द्वारा कूड़ा ढोने वाले ट्रैक्टर की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की मौत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट संजीव सक्सेना |

फर्रुखाबाद |

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में नगर पालिका का कूड़ा ढोने वाले ट्रैक्टर की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।परीजनो ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कांशीराम कालोनी,हैवतपुर गढ़िया निवासी सतीश और सर्वेश पुत्र गंगाराम ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे सतीश अपने 17 वर्षीय पुत्र निलेश को साइकिल पर बैठाकर फर्रुखाबाद बाजार जा रहे थे। आरोप है कि शनिदेव मंदिर के पास पीछे से तेज़ रफ़्तार से आए नगर पालिका के ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी।हादसे में निलेश सड़क पर गिर पड़ा

और ट्रैक्टर का अगला पहिया उसके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक राजेन्द्र ट्रैक्टर मौके से लेकर फरार हो गया।परिजन व निलेश को तत्काल करबला रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बजरिया चौकी प्रभारी यतेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका के ट्रैक्टर से दुर्घटना होने की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *