रिपोर्ट संजीव सक्सेना |
फर्रुखाबाद/
थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टाप पर गुरुवार देर शाम एक नाबालिग को मोबाइल चोरी करते समय यात्रियों ने पकड़ लिया।इसके बाद उसे रोडवेज चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ जिला जेल चौराहा निवासी रामकृपाल पुत्र जवाहर दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस स्टाप पर बस का इंतजार कर रहे थे।इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और बीड़ी पिलाने के लिए कहा जैसे ही रामकृपाल बीड़ी जलानें लगें, वहीं खड़े नाबालिग ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और मौके से भागने का प्रयास किया मोबाइल चोरी का पता चलते ही रामकृपाल ने शोर मचा दिया।उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद यात्रियों ने पीछा कर नाबालिग को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया नाबालिग थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बजरिया इलाके का रहने वाला है। थाना कादरी गेट प्रभारी निरीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
