लायंस क्लब ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बुजुर्गों को टीवी व नगद राशि भेंट कर जीता दिल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/सिरौली।

समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब के सदस्यों ने सिरौली स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच खुशियां बांटी। क्लब की ओर से आश्रम में टीवी भेंट किया गया तथा सभी बुजुर्गों को 500-500 रुपये नगद राशि देकर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर बुजुर्गों ने गर्मी से राहत के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था कराने की मांग रखी, जिस पर लायंस क्लब के सदस्यों ने शीघ्र ही वाटर कूलर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब के सदस्यों के साथ गौरव गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

वृद्धाश्रम में करीब 50 से 55 बुजुर्ग रह रहे हैं। क्लब के सदस्यों से मिलकर सभी बुजुर्ग भावुक और प्रसन्न नजर आए। उन्होंने सभी को आशीर्वाद देते हुए दोबारा आने का आग्रह किया। सदस्यों ने भी बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनसे आत्मीयता से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

इस दौरान वहां का माहौल बेहद भावुक हो गया। बुजुर्गों के चेहरों पर अपनापन और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। लायंस क्लब के सदस्यों ने कहा कि वृद्धजन हमारे माता-पिता समान हैं और उनकी सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है।

वृद्धाश्रम का दृश्य देखकर सभी के मन में यह सवाल भी उठा कि आखिर क्यों लोग अपने वृद्ध और असहाय माता-पिता को अकेला छोड़ देते हैं। समाज को इस गंभीर समस्या पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने की आवश्यकता है।

लायंस क्लब की इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *