वेतन न मिलने से फूटा गुस्सा: कायमगंज में संविदा स्वास्थ्य कर्मी नो पे – नो वर्क पर उतरे, चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने पिछले तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कहा कि “जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक काम नहीं करेंगे।”

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुरू हुई इस हड़ताल में चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, काउंसलर, लैब टेक्नीशियन समेत बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है, बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।

हड़ताली कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द वेतन भुगतान की मांग उठाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच और अन्य सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और तीमारदारों ने भी प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

संविदा कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार पूरी निष्ठा से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलना उनके साथ अन्याय है। कर्मचारियों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल बकाया वेतन जारी करने की मांग की है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *