दिल्ली-NCR में मॉनसून के बीच गुड न्यूज भी, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून को लेकर नया अपडेट आया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसके देरी से आने की संभावना है। इसकी वजह मॉनसून का कमजोर चरण में प्रवेश कर जाना है।

23 जून के बाद ही मॉनसून के सक्रिय होने के आसार हैं। हालांकि इस देरी के कारण दिल्लीवासियों को तेज तपिश नहीं झेलनी होगी। 22 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 60 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून अभी तक बिहार एवं झारखंड के कुछ इलाकों को ही कवर कर पाया है, जबकि बीते वर्षों में यह 20 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तराखंड के कुछ इलाकों को भी कवर कर लेता था। बीते 8-18 जून के बीच में मानसून की रफ्तार में मामूली ही प्रगति हुई है।

अब अगले चार दिनों तक भी इसके आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है। 23 के बाद ही मॉनसून बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के कुछ और इलाकों को कवर करेगा। उत्तर-भारत में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा में अभी तक अच्छी बारिश हुई है, मगर यह प्री मॉनसून की बारिश है।

राजधानी में अगले एक सप्ताह तक मौसम खुशनुमा बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक होने की संभावना कम है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इस बीच राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बीच 20 से 22 जून तक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। शुक्रवार को राजधानी में येलो अलर्ट होने के बाद भी कोई विशेष मौसमी गतिविधि नहीं हुई। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .3 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया और यह सामान्य से .5 डिग्री अधिक था।

देश में 1-18 जून के बीच 80.6 मिमी मानसूनी बारिश होनी चाहिए, जबकि इस अवधि में 48.5 मिमी बारिश हुई है जो 40% कम है। मौसम विभाग ने अल नीनो प्रभावों के चलते इस बार सामान्य से कम बारिश के आसार जताए हैं। दिल्ली में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 27 जून है, मगर इस बार दिल्ली में भी मानसून के आने में देरी हो सकती है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *