राजेपुर में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 67.13 प्रतिशत मतदान |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद |

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को राजेपुर ब्लॉक सभागार में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत 508 मतदाताओं में से 341 ने मतदान किया। कुल मतदान प्रतिशत 67.13 रहा।स्नातक में 66.44 और शिक्षक में 71.23 प्रतिशत मतदान स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत 435 मतदाताओं में से 289 ने वोट डाले। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 73 मतदाताओं में से 52 ने मतदान किया। इस प्रकार स्नातक में 66.44 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 71.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा मतदान के दौरान अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजेश कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन भी तैनात रहा। प्रशासनिक सतर्कता और पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *