फर्रुखाबाद न्यूज़:- अधिकारियों के आदेश के बाद भी ज़मीन पर कब्जा नहीं, किसान यूनियन ने उठाई आवाज़ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट महेश वर्मा |

Ad image

संकिसा /फर्रुखाबाद।

एक तरफ प्रदेश सरकार लगातार दावा कर रही है कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ फर्रुखाबाद जनपद के संकिसा क्षेत्र स्थित पुनपालपुर गांव में एक जमीन विवाद ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पुनपालपुर निवासी डॉ. पन्नालाल राजपूत ने आरोप लगाया है कि उनकी भूमि पर अतुल दीक्षित, राकेश दीक्षित, आशुतोष दीक्षित एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी, एसडीएम सहित जनपद के विभिन्न अधिकारियों के पास कई बार जा चुके हैं।

बताया जाता है कि जिलाधिकारी एवं एसडीएम द्वारा भी संबंधित भूमि को डॉ. पन्नालाल राजपूत की बताते हुए उन्हें कब्जा दिलाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो सका। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी पक्ष राजनीतिक प्रभाव का उपयोग कर प्रशासनिक कार्रवाई को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है।

19/8/2026 को मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान यूनियन के पदाधिकारी, व राजस्व विभाग के लेखपाल तथा कानूनगो मौके पर पहुंचे और भूमि की पैमाइश कराई गई। पैमाइश के दौरान राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि डॉ. पन्नालाल राजपूत की बताई गई।

इसके बावजूद पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें अब तक अपनी भूमि पर पूर्ण कब्जा नहीं मिल सका है, जिससे वे लगातार मानसिक और आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व अभिलेखों एवं पैमाइश रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से पीड़ित को उसकी भूमि का कब्जा दिलाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *