फर्रुखाबाद न्यूज़:- पेट्रोल पंप की कोठरी में फंदे से लटका मिला सेल्समैन का शव, क्षेत्र में सनसनी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट गोपाल सक्सेना |

Ad image

अमृतपुर/फर्रुखाबाद |

थाना अमृतपुर क्षेत्र के किराचन गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करने वाले युवक का शव परिसर में बनी कोठरी में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के जगतपुर निवासी भूपेंद्र पुत्र आदेश अपने चाचा जगबीर के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह करीब चार दिन पहले ही चाचा के साथ पेट्रोल पंप पर आया था। मंगलवार रात उसका साथी कप्तान किसी काम से बाहर चला गया। इसी दौरान भूपेंद्र कमरे में चला गया और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों को शक हुआ। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला।घटना के बाद ग्रामीणों में युवक के पास सुसाइड नोट मिलने की चर्चा रही, लेकिन पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने की बात को स्पष्ट रूप से नकार दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से पंखे से बंधी प्लास्टिक की रस्सी और मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए।

उपनिरीक्षक कल्लू सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

भूपेंद्र तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां पुष्पा, भाई कार्तिक और बहन नंदिनी समेत परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *