फर्रुखाबाद न्यूज़:- ट्रेन के आगे लेटकर कारपेंटर ने दी जान, हथियापुर में फिर मातम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

Ad image

फर्रुखाबाद |

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक पर पड़े एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान रसीदपुर निवासी 48 वर्षीय निर्दोष शर्मा के रूप में हुई है, जो फर्नीचर बनाने का काम करते थे।

बताया गया कि कासगंज से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन संख्या 1540 एक्सप्रेस करीब सुबह 11:05 बजे हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक पर मौजूद निर्दोष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन करीब 40 मिनट तक घटनास्थल के पास खड़ी रही, जिससे रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।

मानसिक परेशानी और शराब की लत की बात आई सामने

परिजनों के अनुसार निर्दोष शर्मा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। परिवार ने यह भी बताया कि उन्हें शराब पीने की आदत थी। मृतक की पत्नी रेखा हैं। उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे विपिन और पवन बाहर रहकर काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस और जीआरपी ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह, हथियापुर चौकी प्रभारी विनीत त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जीआरपी के एसआई एवरन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक सप्ताह में तीसरी घटना से बढ़ी चिंता

मऊदरवाजा क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर ट्रेन से कटकर मौत की यह तीसरी घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही घटनाओं ने रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *