पेट्रोल पंप के पास गैराज में छिपा था पटाखों का बारूदखाना, छापेमारी में 11 कार्टून आतिशबाजी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

Ad image

फर्रुखाबाद।

दीपावली से पहले अवैध आतिशबाजी के भंडारण के खिलाफ कादरी गेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायणपुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक गैराज में छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके से करीब 11 कार्टून आतिशबाजी बरामद होने के साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम सूचना मिली थी कि नारायणपुर क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थित डीडी मोटर्स गैराज में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही कादरी गेट पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान गैराज में अलग-अलग प्रकार के पटाखों का बड़ा जखीरा मिला।

स्काई शॉट से लेकर सुतली बम तक बरामद

पुलिस ने मौके से 120 स्काई शॉट जैकपॉट, छह बड़ी फुलझड़ी और दो छोटी फुलझड़ी समेत कई तरह की आतिशबाजी बरामद की। इसके अलावा अनार ट्राई कलर, अनार चटाई, सुपर डीलक्स अनार, सुप्रीम चकरी, फ्लावर पार्ट डीलक्स और सुतली बम सहित अन्य पटाखे भी मिले। बड़ी मात्रा में आतिशबाजी एक गैराज में रखे होने से सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

मामले में पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अमीन खां मोहल्ला निवासी दुर्गेश शाक्य और देवेश शाक्य तथा कुइयां बूट निवासी राघवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कहां से आया पटाखों का इतना बड़ा जखीरा?

भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद होने के बाद पुलिस अब इसकी सप्लाई के नेटवर्क की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे आखिर कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां-कहां सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही गैराज में आतिशबाजी रखने के पीछे अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *