पृथ्वी दरवाजा में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा, छप्पन भोग की महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

श्री गणेश महोत्सव कमेटी पृथ्वी दरवाजा के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव के दसवें दिन धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गणपति बप्पा का आकर्षक श्रृंगार कर भव्य छप्पन भोग कार्यक्रम एवं महाआरती का आयोजन किया गया। छप्पन भोग को भक्तों ने बेहद आकर्षक ढंग से सजाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्री नितिन गौड़ ने मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ कराया। इसके बाद बालाजी के दीवाने परिवार के पीयूष अग्रवाल एवं प्रियंका अग्रवाल ने गणपति बप्पा को पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भक्ति गीतों और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की।

महाआरती के दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ आरती में भाग लिया तथा भगवान गणेश से परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में कमेटी के प्रमुख विमल कुमार फ्लावर, गौरव अग्रवाल, हेमंत गंगवार, अनार सिंह एवं संजय बंसल सहित बालाजी के दीवाने परिवार से पीयूष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल एवं मनीष गौड़ मौजूद रहे। इसके अलावा आशीष गौड़, अनिल गंगवार, आकाश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल उर्फ बंटी, कृति अग्रवाल, वर्षा देवी, संदीप शाक्य, ऋषभ शाक्य, अनाद सिंह शाक्य, अजय शाक्य सहित मोहल्ले के सैकड़ों गणेश भक्त एवं नागरिक उपस्थित रहे।

गणेश महोत्सव के दसवें दिन हुए इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल और भी भक्तिमय कर दिया। देर तक गणपति बप्पा के जयकारों से पृथ्वी दरवाजा गूंजता रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *