फर्रुखाबाद:
तहसील सदर की अधिवक्ता महासभा ने आज बैठक में विचार विमर्श करने के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। तहसील सदर एल्डर्स कमेटी आफ अधिवक्ता महासभा के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी एडवोकेट ने चुनाव कार्यक्रम की निम्न प्रकार की जानकारी दी है।
22.8.2026 को मतदाता सूची का प्रकाशन
24.8.2026 को मतदाता सूची पर आपत्ति सायं तीन बजे तक
25.8.2026 को मतदाता सूची की आपत्तियों का निस्तारण
27.8.2026 को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन
29.31 अगस्त व 1 सितंबर 2026 को नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक प्रतिदिन
02.09.2026 को नामांकन पत्रों की जांच
03.09.2026 व 05.09.2026 को नाम वापसी
10.09.2026 को मतदान प्रातः 10:30 बजे से 3:45 बजे तक
10.09.2026 को ही साय चार बजे से मतगणना व परिणामों की घोषणा

