फर्रुखाबाद।
किसानों की समस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित किए जाने के निर्देशों के क्रम में माह अक्टूबर, 2026 का किसान दिवस दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे से विकास भवन, फतेहगढ़ स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा। किसान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर द्वारा की जाएगी।
उप कृषि निदेशक, फर्रुखाबाद अरविन्द मोहन मिश्र ने जनपद के समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपनी-अपनी विभागीय सूचनाओं के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर किसान दिवस में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।
उन्होंने बताया कि किसान दिवस में उपस्थित कृषकों एवं कृषक प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का त्वरित एवं यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, पूर्व में आयोजित किसान दिवस की बैठक में दिए गए निर्देशों एवं कार्यवाही का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसानों को कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सुविधा मिल सके।
