आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: अवैध शराब की सूचना पर कई दुकानों पर छापा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश पर रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कई शराब दुकानों पर अचानक छापेमारी कर गहन जांच की। अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह अपनी टीम के साथ भोलेपुर स्थित देशी शराब दुकान, नेकपुर चौरासी देशी शराब दुकान, भोलेपुर की कम्पोजिट शॉप और आवास विकास स्थित मॉडल शॉप पहुंचे, जहां औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में मौजूद शराब के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया और उसका मिलान स्टॉक रजिस्टर व अन्य अभिलेखों से कराया गया। इसके साथ ही ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन से हो रही बिक्री और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी गई।

आबकारी टीम ने सभी अनुज्ञापियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने और बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा गया।

विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि यदि किसी दुकान पर अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अवैध शराब निर्माण या तस्करी की सूचना तत्काल विभाग को देने के निर्देश भी दिए।

जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *