ए.पी. पब्लिक स्कूल का समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखे जीवन के नए हुनर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज।

नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय ए.पी. पब्लिक स्कूल में 22 मई से संचालित समर कैंप का मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। पांच दिनों तक चले इस समर कैंप में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए एडवेंचर एक्टिविटी, मिकी माउस शो, जंगल सफारी, एरोबिक्स, योगा, डांस क्लास, रेन पार्टी, पूल पार्टी, कुकिंग विदाउट फायर तथा आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ नई-नई चीजें सीखीं और खूब आनंद उठाया।

आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में बच्चों ने पशु-पक्षियों, फूल-पौधों और विभिन्न सजावटी वस्तुओं का निर्माण किया। वहीं कुकिंग नॉन फायर गतिविधि में बच्चों ने घर पर बनने वाले कई व्यंजन तैयार करना सीखा। डांस और रेन पार्टी बच्चों के आकर्षण का केंद्र रही, जहां बच्चों ने गीत-संगीत पर जमकर मस्ती की।

जंगल सफारी थीम के अंतर्गत बच्चों ने टॉय ट्रेन के माध्यम से भ्रमण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कैंप में पांडा और भालू जैसे कैरेक्टर भी बच्चों के मनोरंजन का हिस्सा बने।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अंजली पांडे ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने बताया कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने, संवाद कौशल विकसित करने और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नई चीजें सीखाने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों की सीख देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर उमा गुप्ता, प्रिया गंगवार, पल्लवी दीक्षित, तनु गुप्ता, तबस्सुम, स्नेहा गंगवार, शीतल गुप्ता, पूजा गंगवार, वर्षा अग्निहोत्री, प्रीति वर्मा, प्रीति दीक्षित, गौरी पाठक, आयुष अवस्थी, आर.के. पाठक, गोपाल मिश्रा, मृदुल पांडे, अंकुर, बिलाल, अमित पांडे, आनंद वर्धन, पवन गंगवार, मनु कौशल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *