मंडी अग्निकांड से सुलग रहा गुस्सा; सुरक्षा और मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन के द्वार पहुंचे व्यापारी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/कायमगंज।

कायमगंज स्थित नवीन मंडी समिति के सब्जी खंड में 17 मई को हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश और चिंता व्याप्त है। आग की इस घटना में कई दुकानों का लाखों रुपये का सामान, जरूरी दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना के बाद अब व्यापारियों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उ०प्र० युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक मांग पत्र सौंपकर कहा कि रविवार सुबह करीब 10 बजे लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था, जिससे कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। व्यापारियों के अनुसार कुछ दुकानों का पूरा सामान जल गया और पीड़ित परिवार आर्थिक संकट में आ गए हैं।

व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि आग से प्रभावित दुकानदारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा न हो। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाने की भी मांग की गई है।

मांग पत्र में सबसे अहम मुद्दा फायर ब्रिगेड व्यवस्था को लेकर उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि कायमगंज तहसील में स्थायी फायर स्टेशन न होने के कारण फतेहगढ़ से दमकल वाहन आने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। व्यापार मंडल ने मांग की कि कायमगंज में स्थायी रूप से फायर ब्रिगेड चौकी की स्थापना की जाए और मंडी परिसर में इमरजेंसी के लिए पानी की टंकी तथा जनरेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा मंडी समिति सचिव से उन व्यापारियों को अस्थायी दुकानें उपलब्ध कराने की मांग की गई है, जिनकी दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *