नसबंदी के बाद मोहल्लों से गायब हुए आवारा कुत्ते, जिलाधिकारी से शिकायत -टेंडर लेने वाली फर्म पर कठोर कार्रवाई की मांग |

2 Min Read

फर्रुखाबाद:

जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नगरपालिका द्वारा स्ट्रीट डॉग्स आवारा कुत्तों को जहां से उठाया गया था। वहां पर पहुंचाने के संबंध में

नगर पालिका फर्रुखाबाद द्वारा शहर में आवारा कुत्तों (स्ट्रीट डॉग्स) की नसबंदी के लिए चलाए गए अभियान पर अब बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं।

दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार नगर पालिका फरुखाबाद द्वारा शहर के आवरा कुत्तों को नसबंदी करवाने के लिए टेंडर निकाला गया था जिसमें जिले के लगभग ( 3000 ) आवारा कुत्ते को जिनको भिन्न भिन्न मोहललो से नसबंदी के लिए उठाया गया जिस फर्म को टेंडर दिया गया था उसके द्वारा कहा गया था।नसबंदी के उपरांत जब अवारा कुत्तों की स्थिति में सुधार होगा उनको फिर जिन स्थानों से उठया गया है पहुचा दिया जायेगा।लेकिन नसबंदी होने के एक माह बीत जाने के बाद उन‌

आवारा कुत्तों को उन मोहल्लों में पहुंचाया गया।वर्तमान में पता करने पर पता चला कि जहां पर कुत्तों को नसबंदी के लिए जिस जगह ले जाया गया था वहां पर भी कुत्ते नहीं है।अतः उपरोक्त फर्म जिसके द्वारा आवरा कुत्तों की नसबंदी की गयी है उन पर कठोर कार्रवाई कर आवारा बेसहारा कुत्तों को जहां से उठाए गए थे पहुंचाने की कृपा करें।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *