फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनायें रखने के लिए इंस्पेक्टर व उप निरीक्षको की तैनाती की है।पुलिस लाइन के निरीक्षकों की तैनाती की है।पुलिस लाइन के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को रिट सेल में प्रभारी पद पर तैनाती की गई है। जबकि रिट सेल के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर यादव को अपराध शाखा में भेजा गया। कमालगंज के उप निरीक्षक भूकेन्द्र सिंह को थाना शमसाबाद स्थानांतरित किया गया, जबकि पुलिस लाइन से उप निरीक्षक महेंद्र
प्रताप सिंह की थाना शमसाबाद व उप निरीक्षक धनीराम की कायमगंज कोतवाली में तैनाती की गई।पुलिस लाइन से उप निरीक्षक राकेश कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक वनाया गया पुलिस लाइन से उप निरीक्षक सर्वेश कुमार को थाना राजेपुर एवं उप निरीक्षक अजय कुमार को थाना मेरापुर।भेजा गया लोगों को उम्मीद थी कि अबकी बार गस्ती में अमृतपुर थाना अध्यक्ष,एसोजी प्रभारी, धुमना, पल्ला, ताजपुर एवं सरह चौकी इंचार्ज के रिक्त पदों पर तैनाती की जाएगी।
