19 मई 2026: फिर लुढ़के रेट, चांदी के भाव

4 Min Read

Chandi ka bhav aaj ka) 19 May 2026 : के चलते की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव दोपहर तक 0.54% गिरकर यानी 1498 रुपये गिरावट के साथ 2,75,153 रुपये किलो हो गई है। यह पिछले कारोबारी दिन 2,76,651 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी 5000 रुपये घटकर 2,85,000 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 2,68,040 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक 2,70,221 रुपये किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
मुंबई ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
कोलकाता ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
चेन्नई ₹3,000 ₹30,000 ₹3,00,000
पटना ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
लखनऊ ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
मेरठ ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
अयोध्या ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
कानपुर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
गाजियाबाद ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
नोएडा ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
गुरुग्राम ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
चंडीगढ़ ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
जयपुर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
लुधियाना ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
गुवाहाटी ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
इंदौर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
अहमदाबाद ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
सूरत ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
वडोदरा ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
पुणे ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
नागपुर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
नासिक ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
बैंगलोर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
भुवनेश्वर ₹3,000 ₹30,000 ₹3,00,000
कटक ₹3,000 ₹30,000 ₹3,00,000
रायपुर ₹2,850 ₹28,500 ₹2,85,000
हैदराबाद ₹3,000 ₹30,000 ₹3,00,000
केरल ₹3,000 ₹30,000 ₹3,00,000

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी का भाव बढ़कर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह शुक्रवार के बंद भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,76,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत टूटकर 75.42 डॉलर प्रति औंस रह गई। यह बढ़ोतरी चांदी के आयात पर ताजा अंकुश और रुपये में कमजोरी के कारण हुई।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई की चिंताओं के बीच चांदी की वायदा कीमतों में सोमवार को करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जुलाई में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,832 रुपये या करीब एक प्रतिशत टूटकर 2,70,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। लगातार तीसरे सत्र में चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में जुलाई अनुबंध के लिए कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव करीब तीन प्रतिशत घटकर 75.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बावजूद घरेलू सर्राफा कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर रहीं। बाजार प्रतिभागियों ने केंद्र सरकार के उस फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें चांदी के लगभग सभी रूपों के आयात पर तत्काल अंकुश लगाने का निर्णय लिया गया है। इस कदम का उद्देश्य रुपये पर दबाव कम करना और गैर-जरूरी आयात पर अंकुश लगाना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-कॉमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा कि इस कदम से चांदी का आयात कम होने और घरेलू उपलब्धता सीमित होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय बाजार में प्रीमियम बढ़ सकता है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *