अमरोहा में आठ किसानों के ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी, पुलिस अंधेरे में

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अमरोहा में आठ किसानों के ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी, पुलिस अंधेरे में

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

(सैद नगली) अमरोहा जनपद में थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव ईशापुर शर्की में चोरों ने आठ किसानों के ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए स्टार्टर चोरी कर लिए।

घटना के बाद किसानों में रोष व्याप्त है। पीड़ित किसानों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, गांव ईशापुर शर्की में बीती रात अज्ञात चोरों ने आठ किसानों के ट्यूबवेलों पर धावा बोल दिया। चोरों ने वहां लगे स्टार्टर चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए।

सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो ट्यूबवेलों से स्टार्टर गायब देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित किसानों ने चोरी की घटना की जानकारी जुटाई और पुलिस को सूचना दी।

चोरी की इस घटना में गांव निवासी जगत सिंह, जगराम सिंह, रामकिशोर, सुरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक, अतर सिंह और रामकेश के ट्यूबवेलों से स्टार्टर चोरी हुए हैं।

15 दिन पहले भी अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेलों से स्टार्टर चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों का पता लगाकर चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।

थाना अध्यक्ष कुमरेश त्यागी ने बताया कि किसानों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *