सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जा: एसडीएम और लेखपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जा: एसडीएम और लेखपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण

मैनपुरी (अजय किशोर) शहर के मोहल्ला बागवान निवासी राजेश राठौर और अंकित राठौर ने मुख्यमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मौजा भैनपुरा देहात स्थित सरकारी चकरोड संख्या 346 पर अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, देवी रोड से सतीवारी तक जाने वाले इस सरकारी रास्ते को गाटा संख्या 345 के कुछ काश्तकारों द्वारा पहले गेट लगाकर और अब पिलर व दीवार खड़ी करके पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 29 अक्टूबर को एसडीएम और लेखपाल ने पुलिस-प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। राजस्व अभिलेखों की मदद से जमीन की पैमाइश कराई गई और मामले से जुड़ी सभी तथ्यात्मक जानकारियां जुटाई गईं। जांच के दौरान विपक्षी पक्ष द्वारा न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने की बात कही गई, जबकि शिकायतकर्ताओं ने किसी भी प्रकार के विचाराधीन मुकदमे से इंकार करते हुए सरकारी रास्ते को जल्द से जल्द कब्जामुक्त कराने की पुरजोर मांग की है।

राजस्व टीम द्वारा की गई इस स्थलीय जांच के बाद अब स्थानीय नागरिकों और शिकायतकर्ताओं की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यह सवाल बना हुआ है कि जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन कब तक पिलर और दीवार को ध्वस्त करवाकर इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक मार्ग को आम जनता के आवागमन के लिए पूरी तरह बहाल करता है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *