कायमगंज कृषि मंडी अग्निकांड: पीड़ितों को मुआवजा व फायर ब्रिगेड गाड़ी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

फतेहगढ़/कायमगंज।

मंडी में खाली दुकानों पर पीड़ित दुकानदारों को अस्थाई रूप से बसाने की मांग

कायमगंज कृषि मंडी में बीते 17 मई को हुए भीषण अग्निकांड में फल मंडी की छह दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई थीं। इस हादसे से पीड़ित व्यापारियों को आर्थिक सहायता दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय फतेहगढ़ पहुंचकर माननीय जिलाधिकारी महोदया को एक ज्ञापन सौंपा।

जिलाधिकारी ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन

व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए माननीय जिलाधिकारी महोदया ने ज्ञापन पर अपनी आख्या लगाई। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा, हम इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से तुरंत बात कर रहे हैं और शीघ्र ही आपको की गई कार्रवाई से सूचित करेंगे।

ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें:

परमानेंट फायर ब्रिगेड गाड़ी की व्यवस्था: जब तक कायमगंज में स्थाई फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना नहीं हो जाती, तब तक सुरक्षा के लिहाज से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी परमानेंट रूप से कायमगंज मुख्यालय पर तैनात की जाए। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह फायर विभाग से जानकारी कर ऐसी व्यवस्था करने का प्रबंध करेंगी।

मंडी में चालू हालत में हों ट्यूबवेल और जनरेटर: भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कायमगंज मंडी समिति के अंदर लगे ट्यूबवेल और जनरेटर को हमेशा चालू (वर्किंग) अवस्था में रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बिना किसी रुकावट के तुरंत पानी मिल सके।

पीड़ित दुकानदारों का पुनर्वास: जिन छह फल विक्रेता भाइयों की दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी हैं, उनकी रोजी-रोटी के संकट को देखते हुए उन्हें मंडी समिति में ही खाली पड़ी दुकानों पर अस्थाई रूप से बैठने की व्यवस्था कराई जाए।

ज्ञापन देने वालों में ये रहे मौजूद

आज जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखने वालों में मुख्य रूप से उमेश गुप्ता (जिला अध्यक्ष), सत्यनारायण वर्मा (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और संजीव शर्मा (विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष) शामिल रहे। इनके साथ ही पीड़ित दुकानदार इफ्तेखार खान, शानू भाई, भाई मियां, मोहम्मद उमर, संजय शर्मा और शीलू भाई आदि व्यापारी उपस्थित थे। सभी व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत राशि और सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *