तहसील सदर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

तहसील सदर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शुक्रवार को तहसील सदर परिसर में आयोजित शपथग्रहण समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने तहसील सदर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेंद्र कटियार, सचिव ओम प्रकाश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष होशियार सिंह राजपूत, संयुक्त सचिव हेमराज सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, ऑडिटर संतोष राजपूत, पुस्तकालय मंत्री उमेश सारस्वत तथा सदस्य रुकमंगल सिंह चौहान, अरविंद दिवाकर, मनोज यादव, सुधीर सक्सेना, राघव शुक्ला, अभिनय गुप्ता और सर्वेश पाल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय ने कहा कि फर्रुखाबाद से उनका विशेष स्नेह रहा है। वह अधिवक्ता समाज के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता आपस में एकता और मजबूती के साथ कार्य करें। अधिवक्ताओं का सम्मान ही उनका सम्मान है।कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि अनुराग पाण्डेय को माल्यार्पण कर बुके भेंट किया।वहीं, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष देव प्रकाश अवस्थी, अनीश सिंह, राहुल दीक्षित और संजीव शाक्य ने प्रमाण पत्र वितरित किए।कार्यक्रम में तहसील अमृतपुर के सचिव गजेंद्र सिंह एडवोकेट, कायमगंज एवं जिला बार एसोसिएशन फतेहगढ़ से अरुण मिश्रा और अरुण दुबे बाबा, समाजसेवी संजय गर्ग, जुगल किशोर मिश्रा, गणेश दुबे, भैया मिश्रा, कोमल पाण्डेय, विपिन यादव, अतुल मिश्रा, अनूप कटियार, रविनेश यादव, स्वदेश दुबे, धीरज अग्निहोत्री, ऋषि अवस्थी और आशीष मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी उमाशंकर कटियार ने किया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *