एटा से 500 लोग 1 नवंबर को दिल्ली की ‘वोट बचाओ महारैली’ में होंगे शामिल: सत्या बहन

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एटा से 500 लोग 1 नवंबर को दिल्ली की ‘वोट बचाओ महारैली’ में होंगे शामिल: सत्या बहन

एटा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सत्या बहन जी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ महारैली’ की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एटा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से करीब 500 लोग रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।

सत्या बहन जी ने कहा कि महारैली का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना और मतदाताओं के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा यह रैली आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए एटा जिले में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और समर्थक निजी वाहनों, रेल एवं बसों से दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और रैली के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

प्रेस वार्ता के दौरान सकीट निवासी अजय कुमार एडवोकेट ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्या बहन जी, ठाकुर अनिल सोलंकी (पीसीसी), रामकुमार सक्सेना (पीसीसी) और शहर अध्यक्ष विनीत परासर बाल्मीकि ने उन्हें तिरंगा पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस दौरान शहर अध्यक्ष विनीत परासर बाल्मीकि, ठाकुर अनिल सोलंकी, रामकुमार सक्सेना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. गीतम सिंह राजपूत, प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग कांग्रेस दिनेश यादव, जिला अध्यक्ष सेवादल संजीव गुप्ता, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस सुनील गौतम, पूर्व सभासद सुभाष सागर एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन सुशील चंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस पंकज गौतम, पूर्व जिला महासचिव रामरत्न बाल्मीकि, सोमबीर सिंह दिवाकर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव, शिवा चौधरी, संदीप बाल्मीकि, दिनेश चंद्र सागर, उदय सागर और मयंक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *