सूचना के बाद भी नहीं सुधरा तार, 11KV की चपेट में आने से महिला की मौत।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

Ad image

बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। चिलांका निवासी रागिनी (25) पत्नी आनंद जाटव अपने मायके मीरपुर गई थी। बताया गया कि गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार इसकी सूचना बिजली विभाग को शाम को ही दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद तार को दुरुस्त नहीं कराया गया।

सुबह रागिनी घर के दरवाजे के पास से निकल रही थी। इसी दौरान वह टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गई और करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। महिला के करंट से चिपकते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह डंडों की मदद से महिला को तार से अलग किया।

आनन-फानन में रागिनी को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अमरेश ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल गया।

शाम को सूचना, सुबह मौत—फिर भी नहीं जागा विभाग

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत तार टूटने की सूचना संबंधित बिजली अधिकारियों को पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद तार को जोड़ने या मौके पर बिजली आपूर्ति बंद कराने की प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यही लापरवाही सुबह एक परिवार के लिए जिंदगी भर का गम बन गई।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई नंबर स्विच ऑफ बताए गए। जेई को फोन करने पर भी नंबर बंद बताया गया। इससे ग्रामीणों में और अधिक नाराजगी है।

डीएम तत्काल लें संज्ञान, जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई

घटना को लेकर ग्रामीणों और मृतका के परिजनों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि टूटे तार की सूचना मिलने के बाद समय रहते विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती और तार को दुरुस्त कराया जाता तो महिला की जान बच सकती थी।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही गांव में खुले पड़े और जर्जर विद्युत तारों की तत्काल जांच कराकर उन्हें सुरक्षित कराने की मांग भी की गई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *