फर्रुखाबाद न्यूज़:- यूपीआई पर लगने वाले शुल्क के खिलाफ उतरा व्यापार मंडल, तहसील परिसर में सौंपा ज्ञापन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

रिपोर्टर सुधीर सिंह |

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी एकत्र हुए। केंद्र सरकार द्वारा 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के UPI यूपीआई ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों से 4 प्रतिशत शुल्क वसूले जाने के निर्णय के विरोध में व्यापारियों ने जोरदार आवाज उठाई।

Ad image

व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

बाजार में मंदी गहराने की जताई आशंका

ज्ञापन में मांग की गई कि 15 अक्टूबर से लागू होने वाले इस शुल्क को तत्काल वापस लिया जाए। व्यापारियों का कहना है कि इस टैक्स से डिजिटल भुगतान हतोत्साहित होगा और व्यापार की गति बुरी तरह प्रभावित होगी। बाजार में पहले से ही मंदी का माहौल है; ऐसे में UPI पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से मंदी और गहराएगी। इससे न केवल आम व्यापारी और ग्राहक प्रभावित होंगे, बल्कि व्यापार घटने से अंततः सरकार के राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचेगा।

व्यापारी हित में जारी रहेगा संघर्ष: संजय गुप्ता

इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनके अधिकार की लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी।

प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी एवं व्यापारी

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष अमित सेठ, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, विधानसभा महामंत्री संगम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष लखपति सक्सेना, किराना कमेटी महामंत्री अवनीश कौशल, किराना कमेटी अध्यक्ष अमित रस्तोगी, मुस्तफा उपाध्यक्ष, किराना कमेटी से दीपक शर्मा व सौरभ भारद्वाज, नगर मंत्री मुकेश गुप्ता और संगठन मंत्री डॉ. विशाल श्रीवास्तव सहित कई अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *