शमसाबाद फर्रुखाबाद।
ढाईघाट शमशाबाद में खनन माफियाओं का खेल जारी है। खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। अवैध खनन का सिलसिला आज से नहीं बल्कि सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से जारी है।
इसका उदाहरण मंगलवार सुबह करीब 7 बजे फैजबाग-शमशाबाद मार्ग पर देखने को मिला। बताते हैं ट्रैक्टर-ट्रालियों में ले जाई जा रही बालू को खनन अधिकारी ने पकड़ा। मौके पर जब खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्राली चालकों से आवश्यक प्रपत्र दिखाने को कहा तो वे बगलें झांकने लगे।
खनन अधिकारी ने शमशाबाद थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सचिन चौधरी को खनन अधिकारी ने बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां सुपुर्द कर दीं।
थानाध्यक्ष शमशाबाद सचिन चौधरी ने बताया कि पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रालियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद दाखिल किया गया है।
मालूम रहे शमशाबाद क्षेत्र में कुछ माफिया आज भी खनन विभाग के अधिकारियों को चकमा देकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। इस अवैध खनन प्रक्रिया से जहां एक ओर खनन माफिया मालामाल हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजस्व विभाग को हर महीने हजारों-लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। अफसोस इतना सब कुछ होने के बावजूद भी जिम्मेदारों को खबर नहीं

