फर्रुखाबाद/ कानपुर |
राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला कार्यालय पर बुधवार को एक विशेष सदस्यता एवं पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से कई नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।
इन प्रमुख चेहरों को मिली नई जिम्मेदारियां:
कार्यक्रम के दौरान पार्टीहित में विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई:
अखिलेश शुक्ला: जिला सचिव
रंजन बाथम: जिलाध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा
ब्रजेश सक्सेना: जिला महासचिव, पिछड़ा मोर्चा
दिलीप शर्मा: जिला सचिव, युवा मोर्चा
सचिन शुक्ला: जिला सचिव, युवा मोर्चा
आशू तिवारी: जिला सचिव, व्यापार संघ
हर्ष दुबे: जिला सचिव, व्यापार संघ
सुरजीत बाथम: जिला कार्यसमिति सदस्य
प्रदीप राजपूत: जिला कार्यसमिति सदस्य
संगठन विस्तार पर दिया गया जोर
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी ने कहा कि नए ऊर्जावान साथियों के जुड़ने से पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने सभी से जमीनी स्तर पर जनता के मुद्दों को उठाने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुपम दीक्षित, राजन दीक्षित, अरुण दीक्षित, गोपाल शुक्ला सहित तमाम गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
