ट्रैक पार करते समय छूटी साइकिल, सामने से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई; टला बड़ा रेल हादसा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कमालगंज/ फर्रुखाबाद।

रेलवे ट्रैक पर जरा सी लापरवाही किस तरह बड़े हादसे का सबब बन सकती है, इसका हैरान कर देने वाला मामला फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र में सामने आया। रेलवे लाइन पार कर रहे एक किसान की खाद से लदी साइकिल अचानक गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस के सामने आ गई। सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन को देखकर किसान घबरा गया और अपनी साइकिल को पटरी पर ही छोड़कर मौके से भाग निकला। उधर, साइकिल को ट्रैक पर देखकर लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। साइकिल ट्रेन के इंजन में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की आशंका से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, कमालगंज क्षेत्र में एक किसान खाद से लदी साइकिल लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस आती दिखाई दी। ट्रेन को नजदीक आता देख किसान के होश उड़ गए। जान बचाने की हड़बड़ी में वह अपनी साइकिल को पटरी पर ही छोड़कर भाग निकला। किसान की यह लापरवाही यात्रियों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती थी।

इसी बीच ट्रेन के लोको पायलट की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी साइकिल पर पड़ी तो उन्होंने बिना देर किए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसके बावजूद ट्रेन की गति के चलते साइकिल इंजन में फंस गई। इंजन में फंसी साइकिल करीब 200 मीटर तक घिसटती रही। अचानक हुई इस घटना से रेलवे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, ट्रेन को नियंत्रित करने के प्रयास के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

जीआरपी ने निकाली इंजन में फंसी साइकिल

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे पुलिस ने इंजन में फंसी साइकिल को बाहर निकलवाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। घटना के चलते कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

किसान की तलाश में जुटी रेलवे पुलिस

घटना के बाद साइकिल छोड़कर भागे किसान की तलाश शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किसान कौन था और किस परिस्थिति में वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की लापरवाही यात्रियों की जान को खतरे में डाल सकती है। यदि लोको पायलट समय रहते इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाते तो बड़ा रेल हादसा भी हो सकता था।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *