सड़क किनारे खड़े वाहन ने ली जान: तेज रफ्तार बाइक पिकअप से टकराई, अमृतपुर के युवक की मौत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद।

सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन बाइक सवार युवक के लिए मौत का कारण बन गई। हरिहरपुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में पीछे से खड़ी पिकअप में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, अमृतपुर थाना क्षेत्र के भावनपुर गांव निवासी रविंद्र पुत्र रामसेवक कुतलूपुर में अपनी दुकान चलाते थे। रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में थाना राजेपुर क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक सीधे पिकअप के पिछले हिस्से में जा घुसी। अचानक हुए हादसे से आसपास के लोग सहम गए।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

टक्कर के बाद रविंद्र सड़क पर गंभीर हालत में पड़े थे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया।

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. प्रमित राजपूत ने युवक का परीक्षण किया, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टर ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में कोहराम मच गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पिकअप कब्जे में, पुलिस कर रही कार्रवाई

थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि हरिहरपुर आईटीआई कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप में बाइक सवार युवक पीछे से जा घुसा था। हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *