घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद।

राजेपुर थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक महिला ने राजेपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का ही एक युवक उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए राजेपुर थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। मामले की जांच थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में की जा रही थी। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चाचूपुर मार्ग के पास से आरोपी रजनीश पुत्र राजवीर निवासी पट्टी दारापुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को राहत मिली है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी आरोपी की गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त किया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *