फर्रुखाबाद |
फर्रुखाबाद में आयोजित पेट परीक्षा के लिए बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के रहने खाने चाय नाश्ता आदि की निशुल्क व्यवस्था फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष समाजसेवी भईयन मिश्रा एडवोकेट के द्वारा की गई है पेट परीक्षा 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को जनपद के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी |

पूरी जानकारी देते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से जनपद में विभिन्न परीक्षाओं के केंद्र फर्रुखाबाद जनपद को बनाया जा रहा है जिसमें की बड़ी संख्या में परीक्षार्थी छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए जनपद में आते हैं अपने जनपद में बहुत सारे होटल ना होने के कारण परीक्षार्थी गण रेलवे स्टेशन बस स्टैंड आदि पर या सड़कों पर रात्रि में रुकते थे जिससे कि उनको बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था इन सबको देखते हुए पिछले कई वर्षों से हमारी पूरी टीम ने मिलकर यह व्यवस्था की है कि बाहर से आने वाले जो परीक्षार्थी हैं उनका रहने खाने चाय नाश्ता आदि की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी जिसमें की पूरी टीम पूरे मनोयोग से लगती है और इस जन सेवा के कार्यक्रम को निरंतर करने में हम लोग सफल हो रहे हैं अभी तक हजारों परीक्षार्थी पूर्व में आकर हम लोगों के निर्धारित स्थानों पर रुककर परीक्षाएं देकर गए हैं जिन्होंने इस पूरी व्यवस्था की बहुत सराहना की है जिसके कारण से अपने जनपद फर्रुखाबाद का नाम पूरे प्रदेश में लोग सम्मान के साथ लेते हैं कि वहां के लोग जन सेवा में कितने मनोयोग से कार्य करते हैं जिनसे कोई लेना देना नहीं है उनके लिए भी इतनी शानदार व्यवस्था वह भी निशुल्क करते हैं हजारों परीक्षार्थी इस पूरी व्यवस्था से इतनी खुश रहते हैं एक तो रुकने की खाने की व्यवस्था हो जाने से परीक्षार्थियों के दिमाग से यह डर और भय निकल जाता है कि हम जनपद में कहां पर रुकेंगे कैसे खाएंगे कैसे पियेंगे
भईयन मिश्रा ने बताया कि अभी पूर्व में पुलिस भर्ती परीक्षा में जो परीक्षार्थी रुके थे आकर उनमें से 27 परीक्षार्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा मैं सफलता प्राप्त की जिससे कि हम लोगों को भी बड़े खुशी होती है कि जिन लोगों की हम निस्वार्थ मदद कर रहे हैं वह जिस उद्देश्य से आए थे उनका उद्देश्य पूरा हो रहा है मेरी तो कोशिश यही रहती है कि जो भी है परीक्षार्थी हम लोगों के यहां रुके वह शत प्रतिशत सफल हो बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को रोकने के लिए विशंभर दयाल धर्मशाला हिंदी भवन सिंधी धर्मशाला संस्कृत पाठशाला आदि को रोक लिया गया है जिनमे की बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को रुकाया जाएगा
परीक्षार्थियों को जगह पर आने के लिए दिक्कत ना हो इसके लिए रेलवे स्टेशन बस स्टैंड एवं अन्य जगहों पर बैनर लगाकर एवं स्थानीय दुकानदारों को जानकारी दे दी जाती है जिससे कि परीक्षार्थी आराम से स्थल तक आ सके
इस पूरी व्यवस्था में प्रमुख रूप से अंगद पांडे उर्फ कोमल , प्रिंस शुक्ला, निशित दुबे उर्फ निशु, ओमनिवास पाठक,आशुतोष मिश्रा उर्फ राम जी, शिवांक वाजपेयी, दिलीप टेंट, राजीव वर्मा, योगेश वर्मा, राम सक्सेना, शाहिद बड़ी संख्या में लोगों का सहयोग रहता है |
