प्रधानमंत्री ने जन सुरक्षा योजनाओं के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उनके प्रभाव को रेखांकित किया

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

प्रधानमंत्री ने जन सुरक्षा योजनाओं के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उनके प्रभाव को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना ने सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समावेशन को मजबूत किया है

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए सरकार द्वारा 11 वर्ष पूर्व शुरू की गई प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं के प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि ये पहल भारत के लोगों को गरिमा, भरोसा और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ने जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है तथा देश में सामाजिक सुरक्षा ढांचे को सशक्त बनाया है।

अटल पेंशन योजना के लाभों का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस योजना ने अनेक लोगों को वृद्धावस्था में अधिक सुरक्षित जीवन जीने में सहायता प्रदान की है और यह सामाजिक सुरक्षा को सुलभ एवं समावेशी बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है।

प्रधानमंत्री ने अटल पेंशन योजना के अंतर्गत महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उन्हें मिल रहे लाभों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजना की सफलता में नारी शक्ति के योगदान को भी रेखांकित किया।

श्री मोदी ने एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए #11YearsofJanSurakshaSchemes हैशटैग का उपयोग किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“आज ही के दिन, 11 वर्ष पहले एनडीए सरकार द्वारा प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं की शुरुआत की गई थी। ये योजनाएं भारत के लोगों के जीवन में गरिमा, भरोसा और वित्तीय सुरक्षा लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। यह थ्रेड बताता है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ने जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

अटल पेंशन योजना अनेक लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई है, जिससे उन्हें वृद्धावस्था में अधिक सुरक्षित जीवन जीने में मदद मिली है। यह योजना सामाजिक सुरक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विशेष रूप से यह देखकर प्रसन्नता होती है कि हमारी नारी शक्ति इस योजना से लाभान्वित हो रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *