सेवा संकल्प अभियान के तहत हुनर, श्रम एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने का संदेश

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुनर, श्रम एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने का संदेश

विश्वकर्मा जयन्ती पर 50 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें एवं विभिन्न योजनाओं के तहत ₹523.29 लाख के ऋण के चैक वितरित

Ad image

ओडीओपी वित्त पोषण योजना के तहत चिकोरी इकाई के लिए ₹2 करोड़ का ऋण स्वीकृत

एटा । प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने एवं स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भगवान विश्वकर्मा जी की जयन्ती के अवसर पर आज शताक्षी सभागार, विकास भवन, एटा में विश्वकर्मा जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक एटा सदर विपिन वर्मा डेविड, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुश्री मधुलिका जी एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी ने भगवान विश्वकर्मा जी को महान दिव्य शिल्पकार, वास्तुकार एवं निर्माण-कौशल का प्रतीक बताते हुए कहा कि युवा अपने हुनर को पहचानें, आधुनिक तकनीक का ज्ञान प्राप्त करें तथा कौशल को उद्यमिता से जोड़कर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें।

मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी का संदेश केवल पूजा एवं अनुष्ठान तक सीमित नहीं है। उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है कि किसी भी राष्ट्र और समाज की प्रगति उसके निर्माण करने वाले हाथों, कारीगरों, श्रमिकों, इंजीनियरों एवं उद्यमियों के योगदान से होती है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता एवं ऋण सहायता जैसी योजनाएं युवाओं एवं कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत 50 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं तथा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कुल ₹523.29 लाख के ऋण के चैक लाभार्थियों को प्रदान किए गए।

एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजना के अन्तर्गत अशोक कुमार गुप्ता को चिकोरी इकाई स्थापित करने हेतु ₹2.00 करोड़ की ऋण धनराशि का चैक प्रदान किया गया। वहीं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत उपासना को फर्नीचर निर्माण इकाई हेतु ₹10.00 लाख, राखी को आटा चक्की हेतु ₹6.85 लाख तथा अर्चना गुप्ता को नमकीन इकाई हेतु ₹10.00 लाख के ऋण के चैक वितरित किए गए।

इसी प्रकार सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत नितिन को ऑटोमोबाइल कार्य हेतु ₹2.92 लाख तथा चन्द्रवती को ई-रिक्शा हेतु ₹3.44 लाख का ऋण वितरित किया गया।

विधायक एटा सदर विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन भी है। जनपद की प्रशिक्षित महिलाओं को वितरित की जा रही टूलकिट एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ से वे अपने जीवन-यापन में सुधार लाते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें।

कार्यक्रम में उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि, विभागों के स्टेकहोल्डर्स, बैंकों के प्रतिनिधि तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के गौरव सचान, जमील अख्तर, राजीव कुमार, इन्द्रपाल सिंह, वेदप्रकाश, सरिता भारद्वाज, रितिक प्रताप सिंह, अश्वनी माहेश्वरी, सुबोध कुमार, भारत सिंह एवं वीरेन्द्रपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *