मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती निधौली रोड स्थित मां पूर्णागिरि मैरिज होम में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने की। इस अवसर पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गुमान सिंह यादव, अशरफ हुसैन, सत्यवीर सिंह दिवाकर, झम्मन सिंह वर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह, अनिल यादव, महावीर सिंह, सुगर सिंह, उमेश चंद, बसंत यादव, बंटी सहित सैकड़ों शिक्षकों को माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसे नेता सदियों में पैदा होते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के दबे-कुचले वर्गों, किसानों और नौजवानों को उनका अधिकार दिलाने के संघर्ष में समर्पित कर दिया। शिक्षक नेता गुमान सिंह यादव ने कहा कि नेताजी गरीबों और बेसहारों के मसीहा थे। पूर्व प्रधानाचार्य अशरफ हुसैन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को लोग नेताजी के नाम से याद करते हैं। उन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

संगोष्ठी को पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू, पूर्व प्रमुख रंजीत सिंह यादव, दीपमाला जाटव, विनोद यादव, जसवीर सिंह यादव, शराफत हुसैन, काले, किरन यादव, कैप्टन तारा कुशवाह, शशि प्रभा शाक्य, पुष्पलता यादव, एडवोकेट राजकुमारी धनगर, अमित, विजेंद्र कुशवाहा, शशांक यादव एवं संदीप सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर विजय पाल सिंह, पुष्पेंद्र धनगर, रामसेवक पहलवान, महेश वर्मा, वीरपाल सिंह लोधी, जमशेद आलम, आभा रानी, हिमालय सिंह लोधी, गिरीश यादव, निर्मला देवी, डॉ. सतीश, विजय सिंह वर्मा, सत्यभान, विकास दिवाकर, बृजेश कुमार, शीलेश कुमार, वेद प्रकाश माथुर, अनुज प्रताप, बॉबी प्रधान, सरजू प्रधान, विकास यादव, बिट्टू सभासद, जयवीर सिंह, अनिल प्रधान, प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *