अमरोहा में कुंभ की तर्ज पर बना पीपा पुल: रोज 40 हजार श्रद्धालु कर रहे आवाजाही

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

अमरोहा में कुंभ की तर्ज पर बना पीपा पुल: रोज 40 हजार श्रद्धालु कर रहे आवाजाही

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम मेले में प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर पीपा पुल बनाया गया है। यह पुल गंगा के दोनों किनारों को जोड़ता है। इससे श्रद्धालु तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर के मेलों के बीच आसानी से आ-जा रहे हैं।

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में आए लाखों श्रद्धालु इस पुल से गंगा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंच रहे हैं। अब वे एक ही यात्रा में दोनों मेलों में शामिल हो सकते हैं। पहले दूसरे मेले तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था।

प्रशासन के मुताबिक, पीपा पुल रोज सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है और शाम पांच बजे बंद कर दिया जाता है। रोजाना 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु इस पुल से आवागमन कर रहे हैं।

पुल के दोनों ओर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें निगरानी कर रही हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से स्नान और दर्शन कर सकें।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *