फार्म-6 में लापरवाही पर डीएम सख्त: कम प्राप्ति वाले BLO को नोटिस, शून्य वालों का वेतन रोकने के निर्देश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद |

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत फार्म-6 की कम एवं शून्य प्राप्ति वाले बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देशित किया है कि दिनांक 17 से 22 नवंबर 2026 तक प्राप्त फार्म-6 की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।0 से 9 फार्म-6 वाले बूथों पर कारण बताओ नोटिसउन्होंने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर कुल 0 से 9 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं, वहां संबंधित बीएलओ को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर उसकी तामील कराई जाए। नोटिस में बूथ संख्या एवं प्राप्त फार्म-6 की कुल संख्या स्पष्ट रूप से अंकित की जाए। साथ ही बीएलओ से पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए किए गए प्रयासों तथा फार्म-6 की कम अथवा शून्य प्राप्ति के कारणों का अभिलेखीय साक्ष्यों सहित लिखित स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।शून्य प्राप्ति वाले बूथों पर वेतन रोकने का प्रस्तावजिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जिन बूथों पर एक भी फार्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है, वहां संबंधित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ-साथ बुधवार की अभिलेखीय रिपोर्ट एवं नोटिस की प्रति संलग्न करते हुए नियमानुसार वेतन भुगतान रोकने के संबंध में कार्रवाई का प्रस्ताव तत्काल संबंधित मूल विभाग के सक्षम प्राधिकारी को भेजा जाए।24 नवंबर तक अनुपालन रिपोर्ट अनिवार्यउन्होंने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि दिनांक 24 नवंबर 2026 को कार्यालय समय समाप्त होने तक हस्ताक्षरित अनुपालन रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। रिपोर्ट में बूथ संख्या, संबंधित बीएलओ का नाम, मूल विभाग, प्राप्त फार्म-6 की कुल संख्या, नोटिस का पत्रांक एवं उसकी तामील की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित की जाए। जिन बूथों पर फार्म-6 शून्य प्राप्त हुए हैं, उनके संबंध में मूल विभाग को भेजे गए कार्रवाई के प्रस्ताव का पत्रांक एवं उसकी प्राप्ति का विवरण भी उपलब्ध कराया जाए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई एवं अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी संबंधित ईआरओ की होगी। कार्यों में विलंब अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित ईआरओ से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाएगा।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *