डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; 10 मीटर तक घिसटता चला गया शव |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद।

फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कादरी गेट थाना क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और डंपर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया।प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बाइक सवार फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर का कट उसकी बाइक में लग गया। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया और डंपर की चपेट में आ गया। उसकी बाइक सड़क के दूसरी ओर जा गिरी, जबकि बाइक का इंडिकेटर भी टूट गया।सूचना पर पहुंची पुलिस, शव मोर्चरी भेजाहादसे की जानकारी मिलते ही कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ की मोर्चरी भिजवा दिया। हादसे वाली जगह से हाईवे पर करीब 10 मीटर तक खून के निशान पाए गए।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *